विश्व हाथ स्वच्छता दिवस पर मानव श्रृंखला
अररिया 05 मई(हि.स.)। फारबिसगंज के तिरसकुंड के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में मंगलवार को विश्व हाथ स्वच्छता दिवस मनाया गया। मौके पर स्कूल के बच्चों के द्वारा जन जागरूकता को लेकर हिन्दी में हाथ लिखकर मानव श्रृंखला का निर्माण किया।मौके पर शिक्षकों ने हाथ धोते हुए बच्चों से साबुन और पानी के साथ हाथ धोने का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि विश्व हाथ स्वच्छता दिवस प्रत्येक वर्ष 5 मई को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य सुविधाओं में हाथों की स्वच्छता के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना और संक्रमण को रोकने के लिए दुनिया भर के लोगों को एकजुट करना है।
यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा आयोजित किया जाता है। यह दिवस कोरोना काल से ज्यादा प्रभावी हो गया है। हम लोगों को नित्य प्रतिदिन शौच के बाद और भोजन से पहले हाथ को साबुन पानी से धोना चाहिए।अगर हम कोई भी सार्वजनिक जगह रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड,अस्पताल कहीं जाते-आते हैं तो कम से कम 20 से 40 सेकंड तक हाथ को पानी और साबुन से धोना चाहिए।
फोकल शिक्षक संजीत कुमार निगम ने कहा कि हमें बगैर हाथ धुएं कोई भी खाने पीने की चीज नहीं छुना चाहिए।वहीं प्रधान शिक्षक मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सांस है तो जीवन है। अस्थमा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सही देखभाल के लिए विश्व अस्थमा दिवस के अवसर पर आइए हम सभी मिलकर बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक करें और इसे सफलतापूर्वक करने का संकल्प लें। हमें धूप,धुंआ और धूल से परहेज रहना चाहिए । विशेष परिस्थिति में मास्क का उपयोग करें। वहीं शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने बच्चों को अंतर्राष्ट्रीय दाई मां दिवस के बारे में जानकारी दी।
हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

