क्षय रोग दिवस पर स्कूली बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

WhatsApp Channel Join Now
क्षय रोग दिवस पर स्कूली बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला


अररिया 24 मार्च(हि.स.)।

फारबिसगंज के तिरसकुंड के प्राथमिक विद्यालय आदिवासी टोला मधुरा में मंगलवार को विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया।दिवस के मौके पर क्षय रोग के प्रति जागरूकता को लेकर स्कूली बच्चों के द्वारा अंग्रेजी के वर्णमाला में टी और बी का मानव श्रृंखला तैयार किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक कुमार राजीव रंजन ने कहा कि 24 मार्च को विश्व टीबी (क्षय) रोग दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य इस जानलेवा संक्रामक बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसे समाप्त करना है। यह दिन 1882 में डॉ. रॉबर्ट कोच द्वारा टीबी के बैक्टीरिया की खोज की घोषणा की याद दिलाता है। भारत में, 2026 में इस अवसर पर सौ दिनों का सघन उन्मूलन कार्यक्रम और टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। विश्व टीबी दिवस के प्रमुख पहलू और उद्देश्य टीबी के स्वास्थ्य, सामाजिक और आर्थिक परिणामों के बारे में जागरूकता फैलाना है।

बीमारी माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस नामक जीवाणु से होता है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करता है। यह एक गंभीर स्वास्थ्य चुनौती है, लेकिन सही समय पर निदान और उपचार से इसे ठीक किया जा सकता है।समय पर इलाज और परहेज कर इससे आसानी से मुक्ति मिलती है। युवा शिक्षक रंजीत कुमार मंडल ने कहा कि आज सत्य के अधिकार के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस भी है , अतः हम लोग इस अवसर पर पीड़ितों के इंसाफ के लिए आवाज उठाने का संकल्प लें और पीड़ितों व शोषितों को न्याय दिलावें ताकि किसी के साथ अन्याय न हो।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story