सड़क हादसा में आवास सहायक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
सड़क हादसा में आवास सहायक की मौत


सारण, 18 मई (हि.स.)। सहाजितपुर थाना क्षेत्र के एनएच 331 पर पिपरा पोखरा टोल प्लाजा के समीप एक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक सीवान जिले के भगवानपुर हाट निवासी सुखदेव प्रसाद के 50 वर्षीय पुत्र अनिल प्रसाद है। वे लकड़ी नवीगंज प्रखंड में आवास सहायक के पद पर कार्यरत थे।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनिल प्रसाद किसी आवश्यक कार्य से सहाजितपुर आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें रौंद दिया।

स्थल सुनसान होने का फायदा उठाकर चालक वाहन समेत फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर सहाजितपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story