हॉकी एसोसिएशन सहरसा की टीम प्रतियोगिता में भाग लेने कैमूर रवाना
सहरसा, 28 मई (हि.स.)। कैमूर जिला के रामगढ़ में आयोजित तीसरी रामधर तिवारी मेमोरियल हॉकी टूर्नामेंट जो 29 से 31 मई तक चलेगा। उक्त टूर्नामेंट में सहरसा के हॉकी एसोसिएशन के खिलाड़ी भाग लेने जा रहे हैं।
जिला खेल पदाधिकारी वैभव कुमार ने शुभकामना देते हुए कहा कि अच्छा से खेले और जीतकर जिला का मान बढ़ाएं। जिला प्रशासन आप लोगों को भरपूर सहयोग करने के लिए तैयार है। हॉकी के खिलाड़ियों को सहरसा के जिला पदाधिकारी दीपेश कुमार बहुत ही सहयोग करते हैं। उनके सहयोग की वजह से बच्चे पटेल मैदान पर प्रत्येक दिन प्रैक्टिस करते हैं और यहां से ही प्रेक्टिस किए हुए खिलाड़ी हॉकी का टूर्नामेंट खेलने के लिए कैमूर के रामगढ़ जा रहे हैं।
सहरसा हॉकी एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बच्चों को अच्छी तरह से खेलने के लिए कहा है और अपना बेहतर प्रदर्शन करने को कहा।हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ सचिव प्रमोद कुमार झा ने सभी बच्चों को शुभकामना देते हुए अपना बेहतर करने और सहरसा का मान प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए कहा। मौके पर उपस्थित सभी बच्चों ने अपनी एकता दिखाई और बेहतर करने की बात की।
हॉकी के कप्तान प्रिन्स कुमार,गोलकीपर प्रियांशु राज,ओबेदूर रहमान असादुल्लाह, हमजा, हिबजूर, राजकुमार,प्रिंस, प्रीतम,आदित्य कुमार, विशाल,अनु कुमार,प्रीतम,प्रिंस, आदर्श,अंकित, कोच राजू कुमार,टीम मैनेजर नीरज कुमार टीम में शामिल हैं।
मौके पर उपस्थित शारीरिक शिक्षक सनी कुमार और मानस आनंद ने भी बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
संघ के पदाधिकारी मुख्य संरक्षक डॉक्टर रेणु सिंह,संरक्षक टी एन सिंह, कुमार अनिरबेन चौधरी, मोहन साह, लाजवंती झा, अमित ठाकुर, चेयरमैन डॉक्टर अजय कुमार सिंह एमएलसी कोसी प्रमंडल सहरसा वाइस चेयरमैन डॉक्टर रमन झा, वाइस प्रेसिडेंट डॉक्टर शशि शेखर सम्राट, शंभू प्रसाद यादव, प्रभाकरण देव, संयुक्त सचिव कुमार अमर ज्योति ब्रजेश कुमार, कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी, मनोहर उच्च विद्यालय सहरसा के प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार, सर्वेश कुमार, आशीष सिंह, शशि भूषण, अंशु मिश्रा, बलवीर आदि ने शुभकामना देते हुए बधाई दी।
हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

