भारतीय खाद्य निगम द्वारा हिंदी पखवाड़ा का आयोजन

WhatsApp Channel Join Now
भारतीय खाद्य निगम द्वारा हिंदी पखवाड़ा का आयोजन


सहरसा, 14 सितंबर (हि.स.)। भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय में सोमवार को हिंदी पखवाड़ा-2026 के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मंडल प्रबंधक, भारतीय खाद्य निगम, मंडल कार्यालय, सहरसा के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में किया गया। जिसमें कार्यालय के सभी प्रबंधकों एवं अन्य कर्मचारियों की उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान रामनिवास सिंह, प्रबंधक राजभाषा द्वारा कार्यालय अंतर्गत कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के प्रति अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरूक किया गया। उन्होंने कार्यालय के दैनिक कार्यों में हिंदी के प्रयोग को बढ़ावा देने तथा राजभाषा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करने पर बल दिया।

इस अवसर पर हिंदी पखवाड़ा-2026 के दौरान आयोजित की जाने वाली विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों के संबंध में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जानकारी प्रदान की गई तथा सभी से अधिकाधिक संख्या में प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अनुरोध किया गया।

इस अवसर पर रामनिवास सिंह, प्रबंधक राजभाषा, सौरभ, प्रबंधक सामान्य तथा अन्य कर्मचारीगण, में निशांत कुमार, तरुण कुमार,साकेत कुमार, संजय कुमार पासवान, माधव कुमार, अमित कुमार, वंदना कुमारी, आशीष कुमार एवं संजीव कुमार रजक आदि उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / अजय कुमार

Share this story