पत्नी बनाम प्रेमिका, सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर चले थप्पड़

WhatsApp Channel Join Now
पत्नी बनाम प्रेमिका, सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा, जमकर चले थप्पड़


भागलपुर, 07 जुलाई (हि.स.)। जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को उस वक्त सड़क पर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला जब एक युवक अपनी पत्नी के साथ जा रहा था। तभी उसकी कथित प्रेमिका सामने आ गई। देखते ही देखते पत्नी और प्रेमिका के बीच कहासुनी शुरू हुई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। बीच सड़क पर दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को थाने ले गई। लेकिन किसी भी पक्ष ने लिखित शिकायत नहीं दी। इसके बाद पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों को छोड़ दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story