हाईटेंशन तार के चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से घायल

WhatsApp Channel Join Now
हाईटेंशन तार के चपेट में आने से एक युवती गंभीर रूप से घायल


भागलपुर, 10 मई (हि.स.)। जिले के सुल्तानगंज प्रखंड के मसदी पंचायत वार्ड नम्बर आठ के शिवनंदनपुर विंद टोला के बहियार में रविवार को हाईटेंशन तार (33 हजार पावर) के चपेट में आने से एक युवती हुए गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना के बाद आनन फानन में ग्रामीणों ने उसे ईलाज के लिए रेफर अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिय। घटना को लेकर मसदी मुखिया प्रतिनिधि सुभाष यादव ने बताया कि घायल युवती का नाम वीणा कुमारी, उम्र 14 वर्ष पिता चमन बिंद साकिन शिवनंदनपुर की रहने वाली है।

उन्होंने बताया कि यह हाईटेंशन तार 33 हजार का लगभग डेढ़ साल से लावारिस अवस्था में एक खेत के बहियार में गिरा हुआ है। इसके लिए ग्रामीणों द्वारा बिजली विभाग को लिखित आवेदन दिया गया। लेकिन विभाग के द्वारा हाईटेंशन तार को नहीं हटाया गया। हाईटेंशन तार ठीक नहीं होने के कारण आज यह युवती वीणा कुमारी गंभीर रूप से घायल होने पर मायागंज में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story