कोरान सराय में 65 ग्राम हेरोइन व नकदी के साथ तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now

बक्सर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। डुमरांव अनुमंडल के कोरान सराय थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी से जुड़े सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया है। इससे इलाके में नशा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

गिरफ्तार तस्कर की पहचान राजू कानू (पिता स्व. शिवलाल साह) के रूप में हुई है। उसके ठिकाने से 65.31 ग्राम हेरोइन, 1.8 लाख रुपये नकद, इलेक्ट्रिक तराजू, पांच मोबाइल फोन तथा पैकिंग में प्रयुक्त प्लास्टिक के छोटे थैले बरामद किए गए। बरामद सामान से संकेत मिलता है कि वह संगठित तरीके से लंबे समय से नशे के कारोबार में संलिप्त था।

इससे पहले मठिला गांव के जयप्रकाश और शांति नगर की सोना देवी को गिरफ्तार किया गया था। महिला तस्कर की निशानदेही पर ही राजू कानू तक पुलिस पहुंची। थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार ओझा

Share this story