आरपीएफ इंस्पेक्टर को तबादले के उपरांत भावभीनी विदाई

WhatsApp Channel Join Now
आरपीएफ इंस्पेक्टर को तबादले के उपरांत भावभीनी विदाई


आरपीएफ इंस्पेक्टर को तबादले के उपरांत भावभीनी विदाई


कटिहार, 21 मार्च (हि.स.)। रेलवे सुरक्षा बल ने कटिहार से तबादले के उपरांत आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार को भावभीनी विदाई दी। रेलवे ऑफिसर्स क्लब में आयोजित विदाई समारोह में आरपीएफ के सहायक कमांडेंट धनंजय दास और न्यू जलपाईगुड़ी के आरपीएफ सहायक कमांडेंट पूजा गावले मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन से न केवल विभाग का मान बढ़ाया, बल्कि सहकर्मियों एवं आम लोगों के दिलों में भी विशेष स्थान बनाया। उनके नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रही और कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ विभाग को प्राप्त हुईं।

आरपीएफ सीआईबी इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने एक शायरी के माध्यम से उन्हें सम्मानित किया - वर्दी की गरिमा को जिसने दिल से निभाया, हर चुनौती को हँसकर जिसने अपनाया, ऐसे कर्मठ इंस्पेक्टर को सलाम है हमारा, जिन्होंने हर दिल में अपना स्थान बनाया।

समारोह के अंत में आरपीएफ इंस्पेक्टर राकेश कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि कटिहार में बिताया गया समय उनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगा। उन्हें बुके और माला पहनाकर टाइगर जिंदा है के जोशीले नारे के साथ स्मृति चिह्न भेट कर विदाई दी गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story