डॉ. एन.के. यादव की हैट्रिक जीत पर वाईएनपी डिग्री कॉलेज में हर्ष, भाजपाईयों ने मनाया जश्न

WhatsApp Channel Join Now
डॉ. एन.के. यादव की हैट्रिक जीत पर वाईएनपी डिग्री कॉलेज में हर्ष, भाजपाईयों ने मनाया जश्न


अररिया 28 अक्टूबर(हि.स.)।

कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी डॉ. एन.के. यादव की लगातार तीसरी बार जीत पर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं।जगह जगह भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया।ढोल बाजे के साथ समर्थकों का मुँह मीठा कराया गया।डॉ एन.के.यादव के जीत पर रानीगंज वाईएनपी डिग्री कॉलेज में हर्ष और उत्साह का माहौल रहा। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों ने उनकी जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. नूतन आलोक ने डॉ. यादव की जीत पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. साहब ने जीत की हैट्रिक लगाई है। उनकी ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और समर्पित भाव से की गई सेवा का ही प्रतिफल है कि उन्हें बड़े अंतर से जीत हासिल हुई है।

महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य डॉ. अशोक कुमार आलोक ने कहा कि इस चुनाव में सभी जातियों के लोगों ने दलगत भावना से ऊपर उठकर डॉ एन.के. यादव के पक्ष में मतदान किया। उनकी जीत जन विश्वास और व्यापक जनसमर्थन का प्रतीक है।

इस अवसर पर हर्ष व्यक्त करने वालों में प्रो. नवल किशोर सहाय, प्रो. इंदु कुमारी, प्रो. सुभाष चंद्र सिंह, प्रो. भूषण कुमार यादव, प्रो. योगेंद्र प्रसाद यादव, प्रो. प्रमोद कुमार यादव, प्रो. पिंकी प्रेमा, रितेश राज, दीपेश राज एवं आदित्य कुमार सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से शामिल हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story