हरेकृष्ण झा बने जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

WhatsApp Channel Join Now
हरेकृष्ण झा बने जदयू किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष


दरभंगा, 15 अक्टूबर (हि.स.)।

बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड (जदयू) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनोज कुमार ने बहेड़ी प्रखंड के सुसारी निवासी हरेकृष्ण झा को दरभंगा जिला किसान प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है। उनके मनोनयन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी है।

कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि हरेकृष्ण झा के नेतृत्व में जिले के किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए सार्थक पहल की जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों को कृषि कार्यों में आने वाली कठिनाइयों, सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने और अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी प्रयास आवश्यक हैं।

नवमनोनीत जिलाध्यक्ष को बधाई देने वालों में जदयू जिलाध्यक्ष सह दरभंगा ग्रामीण विधायक ईश्वर मंडल, कृषक राजकुमार पंजियार, सुमनजी झा, माधव झा, मुस्लिम आजाद, अभिषेक सिंह, नवीन सिंह, पप्पू महासेठ एवं रामशंकर सिंह सहित दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता शामिल हैं।

बधाई देने वाले नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि हरेकृष्ण झा संगठन को मजबूत करने के साथ किसानों और पार्टी के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करेंगे। साथ ही, किसानों के हितों से जुड़े मुद्दों को उचित मंच पर उठाकर उनके समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761624 Articles

Share this story