19 अप्रैल को निकलेगी भव्य परशुराम शोभायात्रा

WhatsApp Channel Join Now
19 अप्रैल को निकलेगी भव्य परशुराम शोभायात्रा


सारण, 23 मार्च (हि.स.)। युवा ब्राह्मण चेतना मंच के तत्वाधान में आगामी परशुराम जयंती के सफल आयोजन को लेकर एक विचार-विमर्श बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 19 अप्रैल को भगवान परशुराम की जयंती के पावन अवसर पर जिला मुख्यालय में एक भव्य शोभा यात्रा सह जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। मंच के जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी पंडित राजू रंजन तिवारी ने बताया कि इस वर्ष का आयोजन ऐतिहासिक होगा, जिसमें समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। इस अवसर पर मंच के संयोजक पंडित सुभाष पाण्डेय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, रूट चार्ट और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित अन्य सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story