बागमती तट पर हुई भव्य गंगा आरती, स्वच्छता व जल संरक्षण का लिया संकल्प

WhatsApp Channel Join Now
बागमती तट पर हुई भव्य गंगा आरती, स्वच्छता व जल संरक्षण का लिया संकल्प


दरभंगा r, 01 अक्टूबर (हि.स.)। सेवा पखवाड़ा के तहत जिला गंगा समिति की ओर से बुधवार की संध्या शुभंकरपुर स्थित रामधनी घाट पर बागमती तट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। कुशेश्वरस्थान से पहुंचे विद्वान पुरोहितों ने वैदिक विधि-विधान से आरती संपन्न कराई। स्थानीय सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशिला गुप्ता, पूर्व विधायक अमरनाथ गामी, नमामि गंगे के परियोजना निदेशक फारुख, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत मल्लिक, जिला मंत्री बालेंदु झा ‘बालाजी’ सहित जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन बालेंदु झा ने किया। अतिथियों को पाग एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

आरती के उपरांत सांसद डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं को नदियों की स्वच्छता, जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाया।

उन्होंने कहा कि जल स्रोतों को स्वच्छ रखना और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने गंगा आरती को भारतीय सनातन परंपरा में आस्था और आध्यात्मिक चेतना का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उनके दीर्घायु होने की कामना भी की गई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Krishna Mohan Mishra

Share this story