भीषण गर्मी से लोग परेशान, अभी नहीं है राहत के आसार

WhatsApp Channel Join Now

गोपालगंज, 10 जून (हि.स.)। गर्मी से आम जनजीवन बेहाल है। धूप की कड़ी तपिश लोगों को परेशान कर रही है। सूर्य की किरणों के निकलते ही शरीर का झुलसना शुरू हो जा रहा है। सोमवार को भी मौसम काफी गर्म रहा, जिसके चलते जन-जीवन पर असर पड़ने लगा है। दोपहर होते ही सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। धूप की तपिश के बीच धीरे-धीरे बढ़ रही उमस भरी गर्मी लोगों को पिछले साल की याद ताजा कराने लगी है। गत साल भी जून के महीने में भीषण गर्मी पड़ी थी। लू की वजह से कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। अब एक बार फिर जून के महीने में पड़ रही गर्मी से लोग सिहर जा रहे हैं।

सोमवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।भीषण गर्मी ने लोगों की जीना बेहाल कर दिया है, लोग त्राही-त्राही कर रहे हैं। दोपहर को ऐसा लगता है जैसे कर्फ्यू लगा हो, सड़कें लोगों से सुनसान हो जाती हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए घरों में दुबके रहते हैं। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने के आसार हैं। यानी अभी गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं है।

कई सालों के टूट रहे रिकार्ड इस बार गर्मी ने पिछले कई सालों का रिकार्ड तोड़ दिया हैं। आने वाले दिनों में दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ने के आसार हैं। बढ़ते तापमान के साथ रात में लोग सो नहीं पा रहे है। इसी बीच गर्मी में बिजली विभाग आंख मिचौनी का खेल खेल रहा है। भीषण गर्मी व तेज धूप के साथ-साथ लू भी चल रही है जो बहुत ही घातक साबित हो सकती है। लू खास तौर पर बच्चों व बुजुर्गों के लिए मुसीबत से कम नहीं है। बच्चों व बुजुर्गों पर ही इसका सबसे ज्यादा और जल्दी असर होता है। लू लगने का बहुत अधिक है

हिन्दुस्थान समाचार/ अखिला/चंदा

हमारे टेलीग्राम ग्रुप को ज्‍वाइन करने के लि‍ये  यहां क्‍लि‍क करें, साथ ही लेटेस्‍ट हि‍न्‍दी खबर और वाराणसी से जुड़ी जानकारी के लि‍ये हमारा ऐप डाउनलोड करने के लि‍ये  यहां क्लिक करें।

Share this story