गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन भगवान गणेश की प्रतिमा का हुआ विसर्जन

WhatsApp Channel Join Now
गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन भगवान गणेश की प्रतिमा का हुआ विसर्जन


अररिया 18 सितम्बर(हि.स.)। गणेश चतुर्थी के अंतिम दिन शुक्रवार को विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन बड़े ही धूमधाम के साथ किया गया।फारबिसगंज श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी समेत शहर के विभिन्न पूजा समिति के द्वारा पूजा पंडालों में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन को लेकर शोभायात्रा निकाली गई और ढोल बाजों के साथ प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। बैंड बाजों के साथ भगवान गणपति के जयकारे और गणपति बप्पा मोरया के नारे से शहर गुंजायमान रहा।विभिन्न पूजा समिति के द्वारा स्थापित प्रतिमा का विसर्जन सीताधार,कोठीहाट नहर के साथ मीरगंज स्थित परमान नदी में किया गया और अगले वर्ष जल्दी आने की गुहार लगाई गई।धार्मिक वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान गणपति की प्रतिमा का विसर्जन पानी में किया गया।इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story