सारण में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

WhatsApp Channel Join Now
सारण में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती


सारण में मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती


सारण, 03 जून (हि.स.)। नगरा प्रखंड क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब एक 25 वर्षीय युवती ममता कुमारी अचानक गांव के मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही प्रशासन तुरंत हरकत में आया। नगरा बीडीओ अनुभव कुमार और खैरा थानाध्यक्ष अखिलेश पासवान जनप्रतिनिधियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और युवती को समझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों के अनुसार, युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बुधवार को ही उस युवक की शादी होने वाली थी, जिससे आहत होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

कई घंटों की कड़ी मशक्कत और अधिकारियों द्वारा उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद युवती आखिरकार सुरक्षित नीचे उतरी, तब जाकर प्रशासन और परिजनों ने राहत की सांस ली। खैरा थाना प्रभारी ने मामले की पुष्टि करते हुए इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा बता या।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story