अमनौर में प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

WhatsApp Channel Join Now
अमनौर में प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

अमनौर में प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

अमनौर में प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

अमनौर में प्रेमी के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती

सारण, 15 मई (हि.स.)। जिले में अमनौर प्रखंड के पकड़ी महम्मद गांव में सुबह-सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवती फिल्मी अंदाज में गांव के ही एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

युवती अपने प्रेमी से मिलने और अपनी मांगें मनवाने की जिद पर अड़ी थी। टावर पर चढ़कर वह जोर-जोर से शोर मचाने लगी, जिसे देख स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घंटों तक उसे समझाने और नीचे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वह काफी भावुक थी और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थी।

समाचार प्रेषण तक स्थानीय पुलिस प्रशासन और ग्रामीण उसे सुरक्षित नीचे उतारने की मशक्कत में जुटे रहे।

जिले में हाल के दिनों में प्रेम प्रसंग में टावर या ऊंची इमारतों पर चढ़कर दबाव बनाने के मामले तेजी से बढ़े हैं।शिक्षाविद रामदयाल शर्मा का मानना है कि सोशल मीडिया और रील लाइफ का युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है, जो समाज के लिए एक गंभीर चिंता का विषय है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story