शादी से इनकार होने पर लड़की चढ़ी मोबाइल टावर पर

WhatsApp Channel Join Now

बेतिया 01 जून (हि.स.)। जिले के बैरिया मोबाइल टावर पर चढ़कर अपने प्यार का इजहार करना आजकल युवा पीढ़ी में ट्रेंड सा बन गया है। ऐसे माने तो मोबाइल टावर पर चढ़कर अपने प्यार का इजहार करने के लिए लड़के या लड़कियां समझ रहे हैं कि उसके दिल चाह लड़के या लड़की से शादी हो जाएगी । ऐसी ही कहानी सोमवार को बैरिया प्रखंड क्षेत्र के मच्छर गांव के परसौनी स्थित जिओ के टावर पर सोमवार के दोपहर बाद घटना देखने को मिली ।

लड़की मोबाइल टावर पर चढ़कर चिल्लाने लगी और अपने प्रेमी नितेश कुमार के साथ रहने तथा उसके साथ शादी करने की बात कहने लगी । इस घटना की जानकारी बैरिया पुलिस को लगी जो थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और लड़की को नीचे उतरने के लिए काफी प्रयास करने लगे । लेकिन लड़की का कहना था कि उसका प्रेमी नौतन थाना क्षेत्र के पांडे टोला निवासी रविंद्र कुशवाहा का पुत्र नीतेश कुमार के साथ मुझे रहना है और इस से शादी भी करना है । जब पुलिस ने नीतीश को बुलाया तो लड़की टावर से नीचे उतरी और पुलिस ने लड़की को अपने हिरासत में लेकर थाने पहुंची ।

लड़की संजना कुमारी पिता स्वर्गीय गणेश मिंस जो झारखंड राज्य के रांची के रहने वाली है, नितेश के साथ में डांस करने के लिए आई थी और नितेश के साथ उसका दिल लग गया तथा उसी से शादी रचाने की भी बात करने लगी। जो नितेश ने शादी करने से इनकार किया तब वह मोबाइल टावर पर चढ़ गई।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Share this story