दाऊदपुर में प्रेम प्रसंग में मोबाइल टॉवर पर चढ़ी युवती शादी की जिद पर अड़ी है

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 26 अप्रैल (हि.स.)। जिले के दाऊदपुर थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब प्रेम-प्रसंग से जुड़े एक विवाद में एक युवती अचानक मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी।

युवती को टॉवर के ऊपरी हिस्से पर देख स्थानीय लोगों के हाथ-पांव फूल गए। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और यह पूरा इलाका घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामे का केंद्र बना रहा। मिली जानकारी के अनुसार कथित रूप से अंजलि राजभर नमक युवती का अजय मांझी नमक युवक के साथ काफी समय से प्रेम संबंध चल रहा था।

बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर कुछ विवाद उत्पन्न हुआ विवाद इतना बढ़ा कि आक्रोशित और भावुक होकर युवती ने आत्मघाती कदम उठाते हुए मोबाइल टॉवर पर चढ़ने का फैसला कर लिया।

टॉवर पर चढ़ने के बाद युवती अपनी मांग पर अड़ी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वह नीचे उतरने के लिए तैयार नहीं है और लगातार प्रेमी से शादी करने की जिद कर रही थी। स्थानीय लोगों ने उसे बार-बार नीचे आने की गुहार लगाई लेकिन वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं है। युवती के इस कड़े रुख से आसपास के लोगों में किसी अनहोनी को लेकर दहशत का माहौल हो गया है।

घटना की सूचना मिलते ही दाऊदपुर थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम आनन-फानन में मौके पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले भीड़ को नियंत्रित किया और युवती को समझाने-बुझाने का दौर शुरू हुआ।

पुलिस अधिकारियों और परिजनों द्वारा काफी देर तक मान-मनौव्वल की गई। पुलिस की सूझबूझ से अंततः स्थिति को बिगड़ने से बचाया गया और उसे सुरक्षित नीचे उतारने की कोशिशें अभी भी जारी है। इस दौरान मौके पर स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी रही हर कोई युवती की सलामती की प्रार्थना कर रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच में जुट गई है। दाऊदपुर पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।

युवती को सुरक्षित बचाना हमारी प्राथमिकता है। घटना के पीछे के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले को शांत कराने और दोनों पक्षों के बीच विवाद सुलझाने के प्रयास में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story