गौ सम्मान आह्वान अभियान की बिहार प्रभारी साध्वी निष्ठा गोपाल पहुंची फारबिसगंज

WhatsApp Channel Join Now
गौ सम्मान आह्वान अभियान की बिहार प्रभारी साध्वी निष्ठा गोपाल पहुंची फारबिसगंज


अररिया 29 मई(हि.स.)।

गौ हत्या पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध और गौ माता को राजकीय माता के रूप में मान्यता दिलाए जाने की मांग को लेकर अखिल भारतीय स्तर पर चलाए जा रहे गौ सम्मान आह्वान अभियान की बिहार की मुख्य प्रभारी साध्वी निष्ठा गोपाल शुक्रवार को फारबिसगंज पहुंची।जहां उनका अभियान से जुड़े गौ रक्षकों ने बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी के नेतृत्व में स्वागत किया।

गौ सम्मान आह्वान अभियान के तहत दूसरे चरण की हस्ताक्षर को लेकर फारबिसगंज के खाटू श्याम मंदिर के प्रांगण में मनोज सोनी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उन्होंने हिस्सा ली।

राजस्थान से आई गौ सम्मान आह्वान अभियान के बिहार की मुख्य प्रभारी साध्वी निष्ठा गोपाल ने बैठक को संबोधित करते कहा कि दूसरे चरण की हस्ताक्षर के साथ प्रार्थना पत्र पूरे देशभर में एक साथ 27 जुलाई को जिला के सभी जिलाधिकारी को सौपा जाएगा।उन्होंने कहा कि गौ माता को सम्मान एवं संरक्षण मिले।साथ ही पूरे भारतवर्ष में गौ हत्या पूर्ण रूप से प्रतिबंध हो, गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा मिले।

उनके संरक्षण एवं पालन पोषण के लिए मंत्रालय में विशेष कानून पास हो,ताकि गौ माता को उच्च सम्मान मिल सके। इसी उद्देश्य से भारत के बड़े-बड़े साधु संतों के आह्वान पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है lउन्होंने बताया कि पहले चरण में लाखों गौ सेवकों ने हस्ताक्षर कर अपने-अपने क्षेत्र के एसडीएम कार्यालय में प्रार्थना पत्र सौंपा था। अब दूसरे चरण में 27 जुलाई को भारी समर्थन एवं हस्ताक्षर के साथ राज्य के प्रत्येक जिलाधिकारी को दिया जाएगा और गौ माता को उच्च दर्जा दिलाने के लिए सरकार पर दबाव डालने के लिए शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांग रखने का काम करेंगे l

मौके पर बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, जयकुमार अग्रवाल,भाजपा नेता प्रसेनजीत चौधरी,भाजपा नेत्री लक्ष्मी रंजन, संतोषी भगत,जयकुमार मंडल, उर्मिला तिवारी,मुस्कान सोनी, कामिनी यादव,रचना देवी,अस्मिता गुप्ता,विराट यादव, नवीन अग्रवाल, रितिक यादव, पूनम मिश्रा,अभिषेक कुमार दुबे, संतोष कुमार, सोनू भगत, गौरव पूर्वे साहित्य सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story