कटिहार में गैस आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें : एडीएसओ

WhatsApp Channel Join Now

कटिहार, 27 मार्च (हि.स.)। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मध्य पूर्व में चल रहे विवाद के कारण गैस आपूर्ति को लेकर अफवाहें फैलाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कटिहार जिले में 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स हैं, जिनके पास 15825 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं।

उन्होंने बताया कि कल 6200 बुकिंग के विरूद्ध 7058 गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। साथ ही 720 व्यवसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि जिले में गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध है और सामान्य रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आज 7700 घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाएगी, जिससे उपभोक्ताओं को आसानी से गैस सिलेंडर मिल सके। उन्होंने अपील की कि उपभोक्ता धैर्य बनाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें।

एडीएसओ ने बताया कि गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए 16 धावा दल गठित किए हैं और जिले में अब तक 5 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। जिला प्रशासन ने उपभोक्ता हेल्पलाइन नंबर - 06452-239025 और 239026 जारी किए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story