कटिहार में गैस आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें : एडीएसओ

WhatsApp Channel Join Now
कटिहार में गैस आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें : एडीएसओ


कटिहार, 25 मार्च (हि.स.)। मध्य पूर्व में चल रहे विवाद के बीच गैस सप्लाइ को लेकर फैली अफवाहों पर विराम लगाते हुए जिला प्रशासन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि सब कुछ ठीक है। जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार ने बताया कि कटिहार में 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास 16134 घरेलू सिलेंडर उपलब्ध हैं और आज 7252 सिलेंडर और मिलेंगे।

उन्होंने बताया कि कल 5128 सिलेंडर सप्लाइ किए गए हैं और आगे भी नियमित रूप से सप्लाइ जारी रहेगी। कालाबाजारी रोकने के लिए 16 धावा दल सक्रिय कर दिए गए हैं और हेल्पलाइन नंबर 06452-239025 और 239026 जारी किए गए हैं। उपभोक्ताओं से अपील है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और धैर्य बनाए रखें।

जिला प्रशासन ने बताया कि गैस सप्लाइ को सुचारू बनाए रखने के लिए निरंतर काम किया जा रहा है और जरूरतमंद संस्थानों जैसे शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है। साथ ही, गैस वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं।

एडीएसओ ने कटिहार के उपभोक्ताओं को आश्वस्त किया है कि उनकी गैस सप्लाइ में कोई समस्या नहीं आने दी जाएगी और उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story