कटिहार में गैस आपूर्ति सामान्य, अफवाहों पर ध्यान न दें : कुणाल कुमार

WhatsApp Channel Join Now

कटिहार, 22 मार्च (हि.स.)। मध्य पूर्व में चल रहे विवाद के बीच गैस आपूर्ति को लेकर फैल रही अफवाहों पर जिला प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट की है। प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार ने बताया कि कटिहार में गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त मात्रा में एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं।

कटिहार में 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास 25168 घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध हैं, जिनमें कटिहार अनुमंडल क्षेत्र में 31, बारसोई अनुमंडल क्षेत्र में 18 और मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र में 5 एजेंसियां शामिल हैं। कल 3728 सिलेंडर की आपूर्ति की गई, जबकि बुकिंग 4021 थी। आज 7207 सिलेंडर की आपूर्ति होगी। इसके अलावा, 900 व्यवसायिक गैस सिलेंडर भी उपलब्ध हैं।

कालाबाजारी रोकने के लिए 16 धावा दल गठित किए गए हैं और अब तक 4 मामला दर्ज की गई हैं। जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक भीड़ न लगाएं। जरूरतमंद संस्थानों जैसे स्कूल, अस्पताल आदि को प्राथमिकता दी जा रही है। हेल्पलाइन नंबर:- 06452-239025, 239026 पर संपर्क किया जा सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विनोद सिंह

Share this story