सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी कतार, प्रशासन और सरकार कह रही नहीं है किल्लत

WhatsApp Channel Join Now
सिलेंडर लेने के लिए लगी लंबी कतार, प्रशासन और सरकार कह रही नहीं है किल्लत


भागलपुर, 13 मार्च (हि.स.)। अमेरिका ईरान युद्ध के बाद भारत में एलपीजी गैस की उपलब्धता में लोगों को परेशानी होने लगी है। बिहार के कई जिले से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही है, जहां पर एलपीजी गैस लेने के लिए उपभोक्ताओं को काफी ज्यादा जद्दोजहद करनी पड़ रही है। गैस एजेंसी पर लंबी-लंबी लाइन नजर आ रही है तो वही लोगों का भी कहना है कि नंबर लगाने में कई हफ्ते भी इंतजार करना पड़ रहा है। हालांकि केंद्र और बिहार सरकार ये दावा कर रही है कि गैस की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। उपभोक्ताओं का घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला प्रशासन भी लोगों से अपील कर रहा है कि आप लोग घबराएं नहीं सभी उपभोक्ताओं को सही समय पर गैस उपलब्ध कराया जा रहा है।

वहीं गैस गोदाम पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लोग कड़ी मशक्कत के बाद गैस सिलेंडर ले पा रहे हैं। लोगों कोई 15 दिन से कोशिश कर रहा है तो कोई 20 दिन से जद्दोजहद कर रहा है। तीन से चार घंटे तक इंतजार करने के बाद उन्हें गैस उपलब्ध हो पा रहा है। ऐसे में साफ तौर पर यह दिख रहा है कि सरकार के दावे के सामने उपभोक्ताओं की परेशानी हावी हो रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story