गैस की हो रही होम डिलीवरी, मार्केटिंग ऑफिसर्स कर रहे हैं गैस गोदाम की जांच

WhatsApp Channel Join Now
गैस की हो रही होम डिलीवरी, मार्केटिंग ऑफिसर्स कर रहे हैं गैस गोदाम की जांच


भागलपुर, 07 अप्रैल (हि.स.)। जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने मंगलवार को बताया कि भागलपुर जिले में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी के माध्यम से आपूर्ति की जा रही है। भागलपुर में गैस की कोई कमी नही है। जिले में गैस की आपूर्ति और वितरण नियमित रूप से किया जा रहा है। 6 अप्रैल को भी बुकिंग के विरुद्ध अधिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार बुकिंग और वितरण की कार्रवाई हो रही है। जिला प्रशासन के द्वारा लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित निवारण किया जा रहा। आज कई गोदाम पर मार्केटिंग ऑफिसर के द्वारा भी जांच की गई है। सभी गैस कम्पनी के क्षेत्रीय प्रबंधकों, सभी अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के साथ प्रतिदिन गैस आपूर्ति के सबंध में नियमित रूप से समीक्षा की जा रही है। जिला नियंत्रण कक्ष 24/7 संचालित है। जिसका दूरभाष संख्या 0641 2402871 है। जिसके माध्यम से गैस उपभोक्ताओं की शिकायतों का निवारण किया जा रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story