34 किलो गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
34 किलो गांजा के साथ नेपाली तस्कर गिरफ्तार


अररिया 07 अगस्त(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की एच समवाय की विशेष टीम और घूरना थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में जटवारा गांव में शुक्रवार को एक नेपाली तस्कर को 34 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया।

एसएसबी और पुलिस की यह कार्रवाई भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 191 के नजदीक भारत की तरफ लगभग 50 मीटर की दुरी पर की गई।

तस्कर नेपाल से भारत की तरफ 34 किलो गांजा को लेकर आ रहा था।जिसे सशस्त्र सीमा बल तथा बिहार पुलिस की संयुक्त विशेष नाका टीम द्वारा जब्त किया गया।

मामले में नेपाल सुनसरी के हरिनगर वार्ड संख्या छह विक्रमपुर के रहने वाले तस्कर अब्दुल गफ्फार को गिरफ्तार किया गया है।

जब्त किए गए गांजा सहित तस्कर को आवश्यक कागजी कार्यवाही के बाद घूरना थाना के सुपुर्द कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story