26 किलो तस्करी के गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
26 किलो तस्करी के गांजा के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार


अररिया,16 अक्टूबर(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की एफ समवाय जोगबनी की टीम ने स्थानीय थाना पुलिस के साथ भारत नेपाल सीमा पर विशेष गश्त के दौरान शुक्रवार को पांच तस्करों को 26 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया।एसएसबी और जोगबनी थाना पुलिस ने यह कार्रवाई जोगबनी में भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 179/2 के समीप भारतीय सीमा क्षेत्र में की।

गिरफ्तार किए गए तस्करों में बैजनाथ कुमार यादव, अनिल कुमार यादव,छेदी कुमार, संतोष कुमार और पप्पू कुमार साह है। आवश्यक कार्यवाही के बाद एसएसबी ने गिरफ्तार सभी तस्करों और जब्त गांजा को जोगबनी थाना के सुपुर्द कर दिया।

जोगबनी थाना में गिरफ्तार तस्करों से पुलिस पूछताछ के साथ अन्य कार्रवाई करने में जुट गई है।फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने भी शुक्रवार शाम को जोगबनी थाना में पीसी कर सारे मामले की जानकारी दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762088 Articles

Share this story