एसएसबी और फुलकाहा थाना ओलिस की संयुक्त कार्रवाई में 40.550 किलो गांजा बरामद

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी और फुलकाहा थाना ओलिस की संयुक्त कार्रवाई में 40.550 किलो गांजा बरामद


अररिया 17 नवम्बर(हि.स.)।

एसएसबी 56वीं वाहिनी की आई समवाय फुलकाहा और फुलकाहा थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मंगलवार को 40.550 किलो गांजा बरामद किया गया।

एसएसबी की बाह्य सीमा चौकी आई समवाय तथा स्थानीय फुलकाहा थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना पर संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाया गया। दरअसल फुलकाहा पुलिस को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि भवानीपुर वार्ड संख्या 3 में नदी किनारे स्थित एक खेत में संदिग्ध मादक पदार्थ छिपकर रखा गया है।

सूचना मिलते ही फुलकाहा पुलिस ने एसएसबी आई समवाय से संपर्क किया, जिसके पश्चात एसएसबी के उप निरीक्षक के नेतृत्व में चार एसएसबी कार्मिकों तथा बिहार पुलिस के उप निरीक्षक और चार पुलिसकर्मियों की एक विशेष संयुक्त गश्ती टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई की गई।

संयुक्त टीम द्वारा सीमा स्तंभ संख्या 190/05 से लगभग 3.5 किलोमीटर भारतीय क्षेत्र के अंदर भवानीपुर गांव स्थित खेत की घेराबंदी कर सघन छानबीन की गई। तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखे गए दो संदिग्ध बोरियां बरामद हुईं। बोरियों को खोलकर जांच करने पर उनके अंदर से कुल 40.550 किलो गांजा मिला।जब्ती सूची के बाद जब्त गांजा को फुलकाहा थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

778766 Articles

Share this story