एसएसबी ने 205 किलो गांजा किया जब्त,तस्कर फरार

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी ने 205 किलो गांजा किया जब्त,तस्कर फरार


अररिया 20 जुलाई(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की आई समवाय की विशेष नाका गश्ती टीम ने बीती मध्य रात्रि पथराहा के जटवारा गांव में छापेमारी कर 205 किलो गांजा जब्त किया,जबकि एसएसबी जवानों की कार्रवाई के दौरान तस्कर अंधेरे का लाभ उठाते हुए नेपाल सीमा में प्रवेश कर गया।

मिली जानकारी के अनुसार, आई समवाय फुलकाहा के अंतर्गत बीओपी पथराहा के गांव जटवारा के समीप सीमा स्तंभ संख्या 190/6 के पास भारत की ओर लगभग 10 मीटर की दूरी पर यह कार्रवाई एसएसबी जवानों द्वारा की गई। तस्कर नेपाल से गांजा लेकर भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहा था।

एसएसबी की विशेष नाका टीम को देखते ही तस्कर गांजा छोड़कर मौके से फरार हो गए।एसएसबी के जवानों ने मौके से करीब 205 किलोग्राम गांजा बरामद कर जब्त कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जब्त गांजा को आगे की कार्रवाई हेतु फुलकाहा थाना को सुपुर्द कर दिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story