एसएसबी ने मानिकपुर में तस्करी का 52 किलो गांजा किया जब्त

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी ने मानिकपुर में तस्करी का 52 किलो गांजा किया जब्त


अररिया 14 अक्टूबर(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी की सीमा चौकी फुलकाहा के जवानों ने बुधवार की अहले सुबह भारत नेपाल सीमा स्थित मानिकपुर गांव से 52 किलो गांजा बरामद किया गया।हालांकि तस्कर गांजा को फेंककर अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की ओर भाग निकले।

एसएसबी ने यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 189/03 के पास की।

एसएसबी की इस कार्रवाई में फुलकाहा थाना पुलिस के अधिकारी और जवान भी शामिल रहे।जब्त गांजा को आवश्यक कार्यवाही के बाद फुलकाहा थाना के सुपुर्द कर दिया गया l जानकारी एसएसबी 56 वीं वाहिनी के द्वितीय कमान अधिकारी नितिन कुमार गुप्ता ने बुधवार को दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760782 Articles

Share this story