एसएसबी और घूरना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 136 किलो गांजा बरामद

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी और घूरना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 136 किलो गांजा बरामद


अररिया 16 सितम्बर(हि.स.)।एसएसबी 56वीं वाहिनी और घूरना थाना पुलिस की ओर से बीती मध्य रात्रि संयुक्त रूप से की गई कार्रवाई में 136 किलो तस्करी का गांजा जब्त किया गया।

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बिहार पुलिस और एसएसबी की ओर से चलाए गए विशेष अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई।भारत नेपाल सीमा स्थित जटवारा गांव में भारत नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 190/5 से लगभग तीन सौ मीटर की दूरी पर रात्रि गश्ती के दौरान कुछ लोग नेपाल से सिर पर कुछ समान ला रहे थे। सशस्त्र सीमा बल के जवानों को देखते ही बोरी छोड़कर नेपाल की तरफ भाग गए। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग खड़े हुए।बाद में तस्करों के द्वारा छोड़ा गया बोरी को खोलकर देखा गया तो उसमें से 136 किलो गांजा बरामद किया गया।

जब्त की गई गांजा को घूरना थाना में अग्रिम कार्यवाही और कांड दर्ज करने के लिए गांजा को सौंप दिया गया।जानकारी एसएसबी 56 वीं बटालियन मुख्यालय बथनाहा से जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से दी गई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story