एसएसबी और फुलकाहा पुलिस ने 55 किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी और फुलकाहा पुलिस ने 55 किलो गांजा के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार


अररिया, 11 नवम्बर(हि.स.)। भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसएसबी 56 वीं बटालियन बथनाहा की फुलकाहा समवाय और फुलकाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त टीम ने 55 किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

कार्रवाई बुधवार की अहले सुबह मानिकपुर गांव के समीप की गई। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने घेराबंदी कर बाइक सवार युवक को धर दबोचा।तलाशी के दौरान बाइक पर बंधी प्लास्टिक की बोरी से गांजा बरामद किया गया। मौके से बजाज पल्सर बाइक और एक रेडमी मोबाइल भी जब्त किया गया है।गिरफ्तार युवक की पहचान लक्ष्मीपुर गांव निवासी ओम प्रकाश यादव के पुत्र 20 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में हुई है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नेपाल के दीवानगंज से गांजा लाया था और नरपतगंज हाईवे पर इसकी डिलीवरी करने जा रहा था।फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, पुलिस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775405 Articles

Share this story