गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
गांजा के साथ कारोबारी गिरफ्तार


अररिया 05 जून(हि.स.)। फारबिसगंज थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुक्रवार को हरिपुर वार्ड संख्या दो स्थित बिंदेश्वरी प्रसाद दास पिता स्व. उत्तीमचंद दास के घर छापेमारी कर एक किलो से अधिक गांजा की बरामदगी की।

मामले में पुलिस ने बिंदेश्वरी प्रसाद दास को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गिरफ्तार बिंदेश्वरी प्रसाद दास अपने घर से गांजा की खरीद बिक्री का काम करता है, जिसके आधार पर एसआई प्रभा कुमारी और सुभाष प्रसाद के नेतृत्व में सशस्त्र बलों के साथ टीम का गठन कर छापेमारी की गई तो लकड़ी के अलमीरा पीला रंग के प्लास्टिक के थैली में 1.135 किलो गांजा बरामद किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत छापेमारी के क्रम अंचलाधिकारी पंकज कुमार भी मौजूद थे। जानकारी थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने दी।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story