एसएसबी और बथनाहा पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में 38 किलो गांजा के साथ वाहन जब्त

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी और बथनाहा पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में 38 किलो गांजा के साथ वाहन जब्त


अररिया 05 सितम्बर(हि.स.)। एसएसबी 56वीं वाहिनी बथनाहा और बथनाहा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने मध्य रात्रि को गुप्त सूचना पर सीमा चौकी तेलियारी के पास संयुक्त रूप से विशेष नाका लगाकर 36 किलो गांजा से लदा स्कॉर्पियो गाड़ी को जब्त किया गया। यह कार्रवाई भारत-नेपाल सीमा पर स्थित सीमा स्तंभ संख्या 179/02 से लगभग 3 किलोमीटर भारत की तरफ बथनाहा क्षेत्र में की गई।

नाका के दौरान नेपाल की ओर से भारत की तरफ आ रही एक संदिग्ध सफेद रंग की स्कार्पियो संख्या बीआर38 ई 5782 की गहन तलाशी लेने पर उसमें से दो बोरियों में भरकर ले जाया जा रहा कुल 38 किलो गांजा बरामद किया गया। मादक पदार्थ जांच किट की सहायता से नशीला पदार्थ की पुष्टि की गई।

इस संयुक्त अभियान में सशस्त्र सीमा बल के 04 कार्मिक तथा बिहार पुलिस की ओर से बथनाहा थानाध्यक्ष बथनाहा राजवीर कुमार,होमगार्ड जवान नन्द किशोर एवं मनीष कुमार शामिल थे।

जब्त की गई सामग्री 38 किलो गांजा एवं स्कार्पियो वाहन को अग्रिम कानूनी कार्रवाई हेतु बथनाहा पुलिस थाना के सुपुर्द एसएसबी ने किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story