रामरेखा घाट पर गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत, एक पटना रेफर

WhatsApp Channel Join Now
रामरेखा घाट पर गंगा में डूबने से दो युवकों की मौत, एक पटना रेफर


बक्सर, 01 मार्च (हि.स.)। रामरेखा घाट पर रविवार दोपहर गंगा नदी में मछली पकड़ने गए चार युवक डूब गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से सभी को पानी से बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

मृतकों में सिविल लाइन पंजाबी मोहल्ला निवासी नरेश भर के पुत्र संजू (40) और मल्लाहटोली निवासी राजाराम चौधरी के पुत्र महावीर (20) शामिल है। वहीं गोपाल चौधरी का पुत्र आकाश कुमार (18 ) की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया। सुरज कुमार (17 ) को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, मछली पकड़ने के दौरान तीन युवक घाट की सीढ़ियों के नीचे फंस गए थे। सुरज उन्हें बचाने के प्रयास में अधिक पानी निगल गया। घटना के बाद मल्लाहटोली और पंजाबी मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिलीप कुमार ओझा

Share this story