दुनिया में जारी युद्ध के माहौल में गांधी जी का जीवन अधिक प्रासंगिक

WhatsApp Channel Join Now


पूर्वी चंपारण,27 मार्च (हि.स.)। जिले के कोटवा प्रखंड के जसौली पट्टी में आयोजित चंपारण सत्याग्रह महोत्सव 2026 के सायं कालीन सत्र में संगोष्ठी और कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। संगोष्ठी का विषय था, 'वर्तमान परिप्रेक्ष्य मे महात्मा गांधी का जीवन दर्शन'।वैसे तो गांधी सभी युगों के मानद व्यक्तित्व है, जिनके आचार और विचारों पे लगातार शोध हुए है और हो भी रहे है। अलबत्ता इतना तो है कि गांधी का जीवन दर्शन हर वक्त में और हर वर्ग के लिए सीखने योग्य है।

महोत्सव के मंच पर परिचर्चा में एमएस कॉलेज के सेवानिवृत प्राचार्य प्रो० अरुण कुमार ने कहा कि जब तक शोषण, अत्याचार और परिग्रह की प्रवृत्ति रहेगी गांधी-दर्शन की प्रासंगिकता रहेगी। पत्रकार संजय कुमार पाण्डेय ने कहा कि गांधी का दर्शन जीवन से जुड़ जाए तो हमारा जीवन सार्थक होगा। गांधी संग्रहालय के सचिव विनय कुमार सिंह ने कहा कि गांधी सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।

साहित्यकार डॉ. विनय ने कहा कि वर्तमान दौर में युद्धरत देशों की व्यापक हिंसा के दौर में गांधी का दर्शन और अधिक प्रासंगिक है। इस संगोष्ठी में विधायकद्वय सचिन्द्र प्रसाद सिंह और राजेश कुमार गुप्ता उर्फ बब्लू गुप्ता , सदर अनुमंडल पदाधिकारी निशांत सिहारा एवं प्रखण्ड विकास पदाधिकारी चिरंजीव पाण्डेय उपस्थित रहे। संगोष्ठी के मंच-संचालन आदित्य मानस ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / आनंद कुमार

Share this story