गांधी, शास्त्री एवम प्रजापति मिश्र को उनकी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन

WhatsApp Channel Join Now
गांधी, शास्त्री एवम प्रजापति मिश्र को उनकी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन


गांधी, शास्त्री एवम प्रजापति मिश्र को उनकी जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नमन


पटना, 02 अक्टूबर (हि.स.)। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के मुख्यालय सदाकत आश्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 158 वीं जयंती, पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के 122 वीं जयंती और बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष रहें स्व. पंडित प्रजापति मिश्र के 128 वीं जयंती के मौके पर उनके प्रतिमा एवम तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।

जयंती कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम ने की।

अपने अध्यक्षीय सम्बोधन में राजेश राम ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री के बताएँ आदर्शों पर चलकर ही हमारा देश एकजुट रहेगा । गांधी के विचारों को जिंदा रखने के लिए सभी कांग्रेसजन को आगे आना होगा और देश में गांधीवाद को प्रबलता से अपनाना होगा।

स्व. शास्त्री को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. शास्त्री ने राजनीतिक शुचिता की जो मिसाल पेश की है वो राजनीतिक व्यक्तियों के लिए आदर्श है।

उन्होंने बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व. प्रजापति मिश्र को नमन करते हुए उन्हें महान विभूति बताया।

जयंती कार्यक्रम मे विधान परिषद में कांग्रेस दल नेता डा मदन मोहन झा, अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश प्रसाद मुनन, मीडिया संयोजक असितनाथ तिवारी, ब्रजेश पाण्डेय, प्रवीण कुमार उपस्थित थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story