गन्ने के खेत में छिपाई गई थी गांजे की खेप, 21 किलो 450 ग्राम बरामद

WhatsApp Channel Join Now
गन्ने के खेत में छिपाई गई थी गांजे की खेप, 21 किलो 450 ग्राम बरामद


गन्ने के खेत में छिपाई गई थी गांजे की खेप, 21 किलो 450 ग्राम बरामद


बेतिया, 06 अक्टूबर (हि.स.)।

पश्चिमी चंपारण ज़िला स्थित इनरवा थाना की पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए झंझरी और घोड़पकड़ी गांव के बीच गन्ने के खेत से 21 किलो 450 ग्राम गांजा बरामद किया।

पुलिस की कार्रवाई के दौरान तस्कर मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे सूचना मिली थी कि सीमावर्ती गन्ने के खेत में गांजे की खेप छिपाकर रखी गई है।

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर खेत में तलाशी ली, जहां लावारिस हालत में गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा जब्त कर लिया। पुलिस अब बरामद गांजे की खेप के स्रोत और तस्करों की पहचान में जुटी है।

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Share this story