परीक्षा पर चर्चा करने वाले प्रधानमंत्री, पेपर लीक करवा युवाओं का भविष्य कर रहे हैं बर्बाद: राजेश राम

WhatsApp Channel Join Now
परीक्षा पर चर्चा करने वाले प्रधानमंत्री, पेपर लीक करवा युवाओं का भविष्य कर रहे हैं बर्बाद: राजेश राम


पटना, 25 जून (हि.स.)। देश भर के छात्रों की आवाज़ को व्यापक मंच देने, शिक्षा व्यवस्था और परीक्षा प्रणाली में सुधार की माँग को लेकर राष्ट्रव्यापी अभियान 'छात्रों की गूंज' के औपचारिक शुभारंभ के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम और इस अभियान के संयोजक और नेशनल कोर ग्रुप के सदस्य अनुपम ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को केंद्र की भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने पहले ही अधर में लटका रखी है और अब परीक्षार्थियों को लीक प्रूफ परीक्षा प्रणाली से भी वंचित कर उनके भविष्य को अंधकारमय कर दी है। देश के प्रधानमन्त्री परीक्षा पर चर्चा तो करते हैं लेकिन पेपर लीक करवा युवाओं का भविष्य कर रहे हैं और उन्हें कोई अफ़सोस भी नहीं है।

देश के शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा तक नहीं लिए सकें पीएम मोदी अपने नेतृत्व में देश के युवाओं को बर्बाद कर अंधकार में झोंक रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी लगातार संघर्ष कर छात्रों परीक्षार्थियों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।

इस अवसर पर अभियान के संयोजक और नेशनल कोर ग्रुप के सदस्य अनुपम ने कहा कि यह सिर्फ शिक्षा का मुद्दा नहीं है. यह नौकरी का मुद्दा है। यह युवाओं के भविष्य और उनके परिवारों की उम्मीदों का मुद्दा है।

कांग्रेस ने मांग किया कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें। पेपर लीक माफिया, वेंडर एजेंसियों, अधिकारियों और राजनीतिक संरक्षण से उनके संभावित संबंधों की निष्पक्ष जांच हो, पूरी परीक्षा व्यवस्था का ओवरहॉल हो। एनटीए, पेपर सेटिंग, प्रिंटिंग, ट्रांसपोर्ट, परीक्षा केंद्र, डिजिटल सिस्टम और वेंडर कॉन्ट्रैक्ट की जांच हो और हर चरण को सुरक्षित किया जाए।

तय वार्षिक परीक्षा और भर्ती कैलेंडर लागू हो। परीक्षा तिथि, रिजल्ट तिथि और नियुक्ति समयसीमा पहले से घोषित हों और उनका सख्ती से पालन हो।

छात्रों की गूंज अभियान के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि

30 जून से 28 शहरों में पर्चा वितरण, नुक्कड़ बैठक और छात्र संपर्क अभियान चलाया जाएगा। · जुलाई महीने में साप्ताहिक कार्यक्रम, कैंपस संपर्क और अंबेडकर संवाद होंगे। 1 अगस्त 2026 को सभी 28 शहरों में कलेक्टरेट घेराव किया जाएगा। 9 अगस्त 2026 को 'दिल्ली चलो' के साथ अभियान के प्रथम चरण का समापन, जिसमें देशभर के छात्र एकजुट होकर अपनी आवाज़ सरकार तक पहुँचाएंगे।

कांग्रेस पार्टी ने छात्रों की गूंज आंदोलन के तहत छात्रों से जुड़ने की अपील की है, जिसके तहत एक मिस्ड कॉल नंबर – 9873036161 जारी किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Share this story