वादे के अनुसार नवगछिया को अविलंब सम्पूर्ण जिला का दर्जा दे एनडीए सरकार : अरुण यादव

WhatsApp Channel Join Now
वादे के अनुसार नवगछिया को अविलंब सम्पूर्ण जिला का दर्जा दे एनडीए सरकार : अरुण यादव


भागलपुर, 21 फ़रवरी (हि.स.)। राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने शनिवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा कि पुलिस जिला नवगछिया वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग रही है कि पुलिस जिला नवगछिया को पूर्ण प्रशासनिक जिला का दर्जा मिले।

उन्होंने कहा कि नीतीश-भाजपा की नई सरकार बने तीन माह पूरा हो गया है। भाजपा नेता सह उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार विधानसभा चुनाव में चुनावी जनसभा में घोषणा किया था कि पुनः एनडीए की सरकार बिहार में बनते ही नवगछिया को पूर्ण प्रशासनिक जिला का दर्जा देंगे। साथ ही नवगछिया इलाके के लोगों को नौकरी-रोजगार देने के लिए उद्योग-धंधे स्थापित करेंगे।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है, लेकिन बिहार सरकार द्वारा नवगछिया को पूर्ण जिला का दर्जा और नवगछिया इलाके के लोगों के लिए नवगछिया क्षेत्र अंतर्गत उद्योग-धंधे स्थापित करने को लेकर कोई चर्चा अभी तक नहीं की गई है। जोकि क्षेत्रवासियों के लिए चिंता का विषय है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस जिला नवगछिया को पूर्ण राजस्व जिला का दर्जा प्राप्त हुए बिना पुलिस जिला नवगछिया क्षेत्र की जनता का समग्र विकास असंभव है। नवगछिया क्षेत्रफल, जनसंख्या और राजस्व के हिसाब से जिला बनने का सभी अहर्ता पूरा करता हैं। इसलिए नीतीश-भाजपा सरकार अपने वादे अनुसार अविलंब पुलिस जिला नवगछिया को संपूर्ण जिला का दर्जा दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story