परसा में पोक्सो एक्ट का फरार आरोपित गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
परसा में पोक्सो एक्ट का फरार आरोपित गिरफ्तार


सारण, 05 अगस्त (हि.स.)। जिले में अपराधियों और फरार आरोपितों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परसा थाना पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पोक्सो एक्ट के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे प्राथमिक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान परसा थाना क्षेत्र के सगूनी गांव निवासी लालबाबू साह के पुत्र मनीष कुमार के रूप में हुई है। वह परसा थाना कांड संख्या-404/24 पोक्सो एक्ट, बीएनएस और जे.जे. एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में आरोपित था। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story