एसएसबी ने लगाया पशु चिकित्सा एवं मानव चिकित्सा शिविर

WhatsApp Channel Join Now
एसएसबी ने लगाया पशु चिकित्सा एवं मानव चिकित्सा शिविर


अररिया 21 फरवरी(हि.स.)।एसएसबी 56 वीं वाहिनी की ओर से कमांडेंट शाश्वत कुमार के दिशा निर्देश पर बेला, डुमरबना एवं घुरना में शनिवार को निःशुल्क पशु चिकित्सा एवं मानव चिकित्सा शिविर लगाया गया।

द्वितीय-कमान-अधिकारी (चिकित्सा) डॉ. विक्रम आदित्य चकमा द्वारा शिविर में ग्रामीणों का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच किया गया तथा उनके परामर्श के अनुसार चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय नागरिकों के बीच मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।मानव चिकित्सा शिविर में कुल 298 स्थानीय सीमावर्ती नागरिक लाभान्वित हुए।

पशु चिकित्सा शिविर में पूर्णिया एसएसबी के पशु चिकित्सक उप कमांडेंट डॉ घनश्याम पटेल के द्वारा पशुओं की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार एसएसबी के पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया। पशु चिकित्सा शिविर में सीमावर्ती 84 पशुपालकों के नागरीकों के 504 पशु लाभान्वित हुए।

सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई।

कार्यक्रम में द्वितीय कमान अधिकारी ( चिकित्सा )संयुक्त अस्पताल बथनाहा के डॉ विक्रम आदित्य चकमा,उप कमांडेंट चिकित्सा डॉ घनश्याम पटेल , सहायक कमांडेंट एवं ई समवाय प्रभारी राना कुमार,निरीक्षक एवं जी समवाय प्रभारी सुशील कुमार उपाध्याय तथा अन्य बल कार्मिक उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story