जीविका दीदियों और ग्रामीणों ने गांव को नशा मुक्त समाज बनाने की ली शपथ

WhatsApp Channel Join Now
जीविका दीदियों और ग्रामीणों ने गांव को नशा मुक्त समाज बनाने की ली शपथ


अररिया 02 नवम्बर(हि.स.)। नशा मुक्त समाज के निर्माण एवं नशा मुक्त बिहार अभियान को लेकर सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जीविका दीदियों और ग्रामीणों ने गांव को नशा मुक्त बनाने का शपथ लिया।

अररिया सदर प्रखंड के सात सीएलएफ तथा भरगामा प्रखंड के एक सीएलएफ सहित जिले के कुल आठ संकुल संघों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जीविका दीदियों, जीविका के पदाधिकारियों एवं कर्मियों, प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों तथा मद्य निषेध विभाग के प्रतिनिधियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा जीविका दीदियों को नशे के दुष्परिणामों, इससे होने वाले सामाजिक एवं पारिवारिक नुकसान तथा नशामुक्त जीवन के लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही, नशामुक्त समाज के निर्माण में महिलाओं की भूमिका को रेखांकित करते हुए अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर जीविका दीदियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभात फेरी निकालकर नशामुक्ति के संदेश का प्रचार-प्रसार किया गया। ग्रामीणों को नशे की बुराइयों से अवगत कराते हुए नशा छोड़ने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में सभी ने अपने परिवार, गांव एवं समाज को नशा मुक्त बनाने तथा पूरे जिले को नशा मुक्त बनाने में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

771357 Articles

Share this story