जन जागरूकता को लेकर बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

WhatsApp Channel Join Now
जन जागरूकता को लेकर बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना


अररिया 25 फरवरी(हि.स.)।बाल विवाह को रोकने के उद्देश्य से जन जागरूकता को लेकर बुधवार को फारबिसगंज में बाल विवाह मुक्ति रथ रवाना किया गया।अवर निबंधक सह विवाह पंजीकरण पदाधिकारी प्रसन्न कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों और सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।मौके पर जागरूकता रैली भी निकाली गई।

जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में एक्सिस टू जस्टिस जस्ट राईट फाॅर चिल्ड्रेन,जागरण कल्याण भारती के संयुक्त तत्वावधान में जन जागरूकता रथ सभी पंचायत में भ्रमण एवं प्रचार प्रसार के लिए निकाला गया।

मौके पर अवर निबंधक ने अपील की कि बाल विवाह के प्रति सजग रहना जरूरी है।उन्होंने इसके लिए आमलोगों से कर अपनी जिम्मेदारी और कर्तव्य निभाने की अपील की और 1098 पर बाल विवाह के रोकथाम के लिए सूचना देने को प्रेरित किया।उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम न केवल प्रशासन की ज़िम्मेदारी है, बल्कि हम सभी के सामूहिक जिम्मेदारी भी है ।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story