निःशुल्क नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम तक ही होगा परिचालन

WhatsApp Channel Join Now
निःशुल्क नाव सेवा शुरू, सुबह-शाम तक ही होगा परिचालन


भागलपुर, 04 मई (हि.स.)। भागलपुर का लाइफलाइन माने जाने वाले विक्रमशिला सेतु के पिलर संख्या 133 के पास सड़क का स्लैब देर रात अचानक टूटकर गंगा नदी में समा गया। घटना के तुरंत बाद पुल पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने इसकी सूचना वरीय अधिकारियों को दी जिसके बाद प्रशासन हरकत में आ गया।

जिलाधिकारी नवल किशोर चौधरी, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद यादव और उप विकास आयुक्त समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और एहतियात के तौर पर पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया गया। सोमवार को समीक्षा भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी ने बताया कि आम लोगों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत नाव सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी नावों की व्यवस्था की जा रही है। जिन पर यात्री निशुल्क यात्रा कर सकेंगे। नाव का संचालन सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि नाव पर निर्धारित क्षमता का पालन करें और 50 से अधिक लोग सवार न हों ताकि किसी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके। कोवहीं एसएसपी प्रमोद यादव ने बताया कि गंगा घाटों पर पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे प्रशासन का सहयोग करें और सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और लोगों की सुविधा व सुरक्षा को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story