बरारी गंगा घाट से निःशुल्क नाव का हो रहा है परिचालन

WhatsApp Channel Join Now
बरारी गंगा घाट से निःशुल्क नाव का हो रहा है परिचालन


भागलपुर, 03 जून (हि.स.)। मुख्यमंत्री के निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन भागलपुर द्वारा बरारी घाट से महादेवपुर घाट तक तथा महादेवपुर घाट से बरारी घाट तक निःशुल्क नाव का परिचालन करवाया जा रहा है।

नाव से यात्रा करने वाले यात्रियों एवं मोटरसाइकिल के लिए जिला प्रशासन द्वारा नाविकों को निर्धारित राशि उनके खाते में भेजी जा रही है। यदि किसी यात्री से नाविक द्वारा राशि की वसूली की जा रही है तो इसकी शिकायत बरारी घाट अवस्थित नियंत्रण कक्ष में की जाए, ताकि उस नाविक के विरुद्ध कार्रवाई की जा सके। वैसे नाव जो अच्छी तरह निर्मित नहीं है या सुरक्षा के दृष्टिकोण से योग्य नहीं है उनका रजिस्ट्रेशन उसके नाविक द्वारा स्वयं नहीं करवाया जा रहा है। वैसे नाविक अगर चोरी से नाव चलाते पकड़े जाते हैं तो उनके विरुद्ध नियंत्रण कक्ष में शिकायत दर्ज करायी जाए।

जिला प्रशासन से पंजीकृत अनेक नाव का परिचालन किया जा रहा है। ऐसा देखा जा रहा है कि अपने सोशल मीडिया अकाउंट की टीआरपी बढ़ाने को लेकर सत्य से परे एवं मनगढ़ंत, आधारहीन बातों का प्रसारण अपने सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा इन सब की निगरानी की जा रही है। ऐसे व्यक्ति विधि व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करना चाहता है। ऐसे लोगों की निगरानी जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। आम लोगों से अपील है कि ऐसी अफवाह पर ध्यान ना दें, सफर के दौरान नाविक को पैसा ना दें। अगर कोई नाविक पैसा मांगता है तो इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष को दें, ताकि उसके विरुद्ध कार्रवाई की जा सके।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / बिजय शंकर

Share this story