चार साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
चार साइबर ठगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार


अररिया 18 जुलाई(हि.स.)।

अररिया नगर थाना पुलिस ने त्रिशूलिया घाट के पहले एक बाइक पर सवार चार साइबर ठगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।पुलिस ने इनके पास से सात एटीएम कार्ड,दो पासबुक,दो आधार कार्ड,एक पैन कार्ड,चार मोबाइल के साथ 68 हजार 800 रूपये और एक मोटरसाइकिल बरामद किया।जानकारी एसपी जितेन्द्र कुमार ने नगर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में दी।

एसपी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि मिली सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में नगर थाना के एसआई अमित कुमार ने सशस्त्र बलों के जवानों के साथ त्रिशूलिया घाट से पहले एक बाइक पर सवार चार लोग को रोक कर पूछताछ किया।पूछताछ के क्रम में साइबर ठग के धंधे में संलिप्त होने की बात स्वीकार की।जिसके आधार पर चारों युवकों को हिरासत में लिया गया और जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से सात एटीएम कार्ड,दो पासबुक,दो आधार कार्ड,एक पैन कार्ड,चार मोबाइल के साथ 68 हजार 800 रूपये और एक मोटरसाइकिल बरामद हुआ।युवकों ने बताया कि 68 हजार 800 रूपये साइबर ठग से जमा रूपये हैं।मामले में पुलिस ने नगर थाना में चारों युवकों के खिलाफ कांड संख्या 374/26 दिनांक 17.07.2026 धारा 318(4),111(1),3(5) बीएनएस एवं 66(सी) और 66(डी) आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।

एसपी ने बताया कि एडीबी चौक स्थित एटीएम सेंटर के पास तीन चार युवकों को संदिग्ध हालत में देख गया,जिससे पुलिस ने पूछताछ कि तो इनलोगों ने बताया कि दिल्ली किसी को पैसा भेजने के लिए हैं,जिस पर पुलिस को शक हुईं और पुलिस ने उनकी रैकिंग शुरू की।एसपी ने बताया कि सामान्यतया दिल्ली से लोग घर पैसा भेजते हैं,न कि यहां।से दिल्ली भेजा जाता है,जिसको लेकर शक हुआ।

गिरफ्तार चारों युवकों में बैरगाछी थाना क्षेत्र के बोची 27 वर्षीय अबू रेहान पिता इरशाद,19 वर्षीय मो.फैसल आलम पिता फिरयाद और मदनपुर थाना क्षेत्र के कनायन मुसहर टोला के 20 वर्षीय आसिफ पिता मो.तस्लीम और 20 वर्षीय इमरान आलम पिता मो.तस्लीम है।एसपी ने बताया कि साइबर ठगी में इनके साथ और लोग शामिल हैं,जिनकी तलाश की जा रही है।साथ ही साइबर ठग के मामलों को भी खंगाला जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Share this story