बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए चार बदमाश हथियार के साथ गिरफ्तार


अररिया 12 नवम्बर(हि.स.)।

जिले की फारबिसगंज थाना पुलिस ने हवाई अड्डा के मैदान में बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए एकत्रित हुए चार बदमाशो को हथियार के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।गिरफ्तार बदमाश के पास से एक देशी कट्टा,चार कारतूस,एक चाकू,एक खोखा,दो बाइक,चार मोबाइल बरामद किया गया है।इस बात की जानकारी फारबिसगंज थाना में गुरुवार शाम एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने दी।

फारबिसगंज एसडीपीओ राजकिशोर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि फारबिसगंज हवाई अड्डा के मैदान में पांच से छह को संख्या में बड़ी वारदात को अंजाम देने को लेकर बदमाश एकत्रित हुए हैं।सूचना पर एसपी जितेन्द्र कुमार के निर्देश पर उनके नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।छापामारी दल ने हवाई अड्डा के मैदान में छापेमारी की तो बदमाश भागने लगे।जिसमें चार बदमाशो को खदेड़कर पकड़ा गया।जबकि दो मौके से फरार होने में कामयाब रहे।

जिसकी जानकारी मिल गई है और फरार हुए बदमाशो की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम के द्वारा छापेमारी की जा रही है।पकड़े गए बदमाशो में नरपतगंज रेवाही वार्ड संख्या 5 के रहने वाले मो.मासूम पिता मजलूम,फारबिसगंज रामपुर बाईपास वार्ड संख्या 3 के मुकेश पाण्डेय पिता स्व.महादेव पाण्डेय, परवाहा वार्ड संख्या 5 के गौरव कुमार और भागकोहलिया के मो. जहीर पिता स्व.ज़ालिम है।इनके पास से एक देशी कट्टा,चार कारतूस,एक चाकू,एक खोखा,दो बाइक,चार मोबाइल बरामद किया गया।एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशो में मुकेश पाण्डेय और मो.जहीर कुख्यात है और दोनों के खिलाफ संगीन मामलों के पुराने आपराधिक इतिहास हैं।

सदर एसडीपीओ राजकिशोर कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल में एसआई विजय कुमार, अमित राज, संजीव कुमार, सिपाही सुरेश बैठा, शिवकुमार मोची,इंद्रभूषण कुमार, सदानंद प्रसाद सिंह शामिलथे।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775918 Articles

Share this story