परसा और अमनौर में धावा दल की छापेमारी में चार बाल श्रमिक मुक्त

WhatsApp Channel Join Now

सारण, 30 मई (हि.स.)। श्रम संसाधन विभाग द्वारा गठित विशेष धावा दल ने अमनौर और परसा प्रखंडों में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान दो अलग-अलग दुकानों से चार बाल श्रमिकों को सफलतापूर्वक मुक्त कराया गया।

रेस्क्यू के तुरंत बाद सभी बच्चों को सुरक्षित जिला बाल श्रमिक पुनर्वास केंद्र छपरा को सौंप दिया गया है, जहां उनकी देखरेख और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

कानून का उल्लंघन करने वाले संबंधित दुकानदारों के खिलाफ बाल एवं किशोर श्रम अधिनियम धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इस अभियान में जिले के विभिन्न प्रखंडों के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारियों के साथ-साथ अमनौर और परसा थाने के पुलिस पदाधिकारी और जवान मुख्य रूप से शामिल थे।

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story