छपरा में भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया

WhatsApp Channel Join Now
छपरा में भारत विकास परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया


सारण, 11 जुलाई (हि.स.)। भारत विकास परिषद की छपरा शाखा द्वारा छपरा जंक्शन परिसर स्थित श्री संकट मोचन बालाजी हनुमान मंदिर के सभागार में परिषद का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार वर्मा संकल्प ने की, जबकि संचालन व धन्यवाद ज्ञापन अरविंद कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने परिषद के इतिहास, महत्व और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने संयुक्त रूप से कहा कि परिषद समाज में संपर्क, सहयोग, समर्पण और सेवा के संस्कारों को रोपित करने का कार्य निरंतर कर रहा है, ताकि भारत को एक श्रेष्ठ राष्ट्र बनाया जा सके। वक्ताओं ने समाज के प्रति परिषद के दायित्वों को भी रेखांकित किया। स्थापना दिवस के इस विशेष मौके पर सदस्यों ने एक वर्ष के भीतर परिषद के अपने कार्यालय हेतु एक स्थायी भवन निर्माण की परिकल्पना पर अत्यंत गंभीरता से विचार-विमर्श किया।

समारोह में मुख्य रूप से संरक्षक ईश्वर प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष एस. एन. पाठक, डॉ. विजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष जयंत कुमार सरावगी, भगवती प्रसाद जगाती, संगठन सचिव राहुल मेहता, चुनमुन सिंह रौशन और लकी पटेल सहित कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय कुमार

Share this story